अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, WhatsApp से होती थी डील, तीन महिला समेत 4 गिरफ्तार

रांची
राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में छापा मारकर तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनसे पूछताछ की जा रही है। इनसे मिले सुराग के आधार पर कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

आपत्तिजनक समान बरामद, 4 गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 3 महिला समेत 4 लोगों को आपत्तिजनक हालात में पाया। इस घटना में पुलिस ने शराब, सिगरेट और अन्य आपत्तिजनक समान को बरामद किया है। सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार चार लोग सभी अलग-अलग जगहों के हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इस संबंध में सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

15 दिन के अंदर दूसरे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासागौरतलब है कि रांची में 15 दिनों के भीतर दूसरी बार सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। इसके पहले भी इसी थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट से जुड़े तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए होती थी डील
बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट का संचालन व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए किया जाता है। कई रसूखदार लोगों के तार भी इस धंधे से जुड़े होने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *