झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड नहीं रेप के आंकड़े, BJP ने उठाए सवाल, कहा- नाकामी छिपा रही हेमंत सरकार

रवि सिन्हा, रांची
झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बलात्कार से संबंधित आंकड़े पर अपलोड नहीं होने पर सवाल उठाते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया है। प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा राज्य सरकार के कार्यकाल में बहु-बेटियों की इज्जत पर लगातार हमला हो रहा है। राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि केंद्र से मिले निर्भया फंड को किस-किस मद में कितना प्रतिशत खर्च किया?

सरकार ने स्पीडी ट्रायल के जरिए एक भी बलात्कारी को सजा नहीं दिलाई: BJP
प्रतुल ने कहा कि पिछले एक वर्ष में एक भी बलात्कारी को स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा नहीं दिलाई गई है है जबकि राज्य सरकार ने 1 वर्ष में ही बलात्कारियों को सजा दिलाने का वादा किया था। राज्य सरकार को यह भी बताना चाहिए कि एक लंबे समय तक राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन था। स्कूल, कॉलेज, बाजार, दफ्तर सब बंद रहे। इसके बावजूद बलात्कार की इतनी घटनाएं कैसे बढ़ गई? क्या बलात्कारियों को भी अब विश्वास हो चला है की इस सरकार में उन्हें सजा नहीं मिलने वाली है?

यह भी पढ़ें-

वेबसाइड पर अपलोड हैं इस साल के सितंबर तक के आंकड़े
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड पुलिस की वेबसाइट में इस वर्ष सितंबर तक बलात्कार के 1359 मामले का डेटा अपलोड है। अक्टूबर और नवंबर के आंकड़ों को अपलोड नहीं किया गया है। जबकि यह सारे आंकड़े स्वतः संग्रहित हो जाते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे 18 दिनों के बाद पहली वर्षगांठ मनाने जा रही सरकार आंकड़ों को छुपा कर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक महिला सुरक्षा हेतु कड़े कदम नही उठाये जाएंगे तब तक भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाते रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *