गैंगरेप के बाद मर्डर से दहला बिहार का गया जिला, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गया:गया जिले के मेन थाना क्षेत्र के कोरमथ्थु गांव में 16 साल लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या गला घोंट कर की गई है। शुक्रवार की सुबह किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसके साथ रेप की बात सामने आ रही है। वारदात की खबर लगते ही ग्रामीणों का जुटान शुरू हो गया। हालांकि मेन थाने की पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार किया है।

गया जिले में गैंगरेप की शर्मनाक वारदातएक स्थानीय अखबार के मुताबिक ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी शुक्रवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। देर तक घर नहीं लौटने पर घर वालों ने किशोरी की खोजबीन की। इसी बीच पता चला कि उसकी लाश नजदीकी अरहर के खेत में है। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि लड़की की हत्या गला घोंट कर की गई है। शव मिलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना मेन थाना पुलिस को दी। लाश से दो सौ मीटर दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं। मेन थानाध्यक्ष राहुल देव बर्मन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस का रेप की वारदात से इनकारइसके पहले 6 घंटे तक शव पड़ा रहा और परिजन विरोध जताते रहे। घरवालों की मांग थी कि दोषियों की पहचान कर फौरन उनकी गिरफ्तारी की जाए। हालांकि थानेदार ने दुष्कर्म की वारदात से इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के सबकुछ साफ हो जाएगा। मौका-ए-वारदात पर डीएसपी लॉ एन्ड ऑर्डर संजीत कुमार प्रभात भी पहुंचे थे। उन्होंने घरवालों का आश्वासन दिया कि हत्यारों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।

5 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में गैंगरेपइससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में एक 27 वर्षीय विवाहिता और 4 बच्चों की मां के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया। मामला सामने आते ही सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीन नामजद राहुल सिंह, अनिकेत कुमार, निहाल सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है जिले के पारु थाना इलाके के एक गांव में महिला समूह से रुपये लेनदेन का कार्य करती है। महिला का पति बाहर रहता है और वहीं मजदूरी करता है। घर के कार्य के लिए महिला हमेशा समूह से लेनदेन करती है। महिला को समूह में रुपये जमा करने थे। लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। तो उसने गांव के ही एक युवक से कर्ज मांगा। युवक ने कर्ज देने के लिए उसे फोन कर 5 दिसंबर को अकेले नहर के पास बुलाया। युवक अपने पांच साथी के साथ पहले से ही नहर पर घात लगाए बैठा था। जिसमें से तीन को महिला पहचानती है।

5 युवकों ने मुंह में कपड़ा बांध कर किया गैंग रेप
महिला को नहर पर अकेले बुलाकर युवकों ने उसे नजदीक की एक झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया। जब पीड़ित महिला शोर मचाने लगी तो उसका मुंह दुपट्टे से बांध दिया गया। उसके बाद बारी-बारी से पांचो आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी दो युवक नहर पर पहरा दे रहे थे। दुष्कर्म करने के बाद महिला को युवकों ने धमकी दी कि वो किसी को इस बारे में न बताए। किसी को बताए जाने पर महिला जान से मारने की धमकी दी गई। महिला डर गई और घटना को दबा दिया गया।


आपसी कानाफूसी से घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। गांव में खबर फैलते ही सभी सन्न रह गए। तब जा कर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पारू थाना में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *