अंकारा
तुर्की के एक शहर में लोग अजब आतंक से परेशान हैं। हाल ही में उन पर पांच सदस्यों वाले एक गैंग ने हमला बोल दिया था और सड़कों पर खूब उत्पात मचाया था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गैंग के सदस्य एक बकरी, एक भेड़ और तीन मेमने हैं। सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

नेवसहीर नगर पालिका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीसीटीवी फुटेज शेयर किया गया है। इसमें पहले ये जानवर घूमते दिखते हैं और जब सिक्यॉरिटी ऑफिसर उन्हें भगाते हैं तो ये जानवर उन पर हमला कर देते हैं। इस दौरान रास्ते में आने वाले लोगों को भी वे अपना शिकार बना लेते हैं। अधिकारियों ने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा- ‘हमें एक भेड़, एक बकरी और तीन मेमनों ने बंदी बना लिया है।’
शेयर किए जाने के बाद वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। वहीं, स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इन जानवरों को आखिरकार पकड़ा जा सका और फिर ऐनमिल टाउन नाम की फसिलटी में भेज दिया गया। वहां से इन जानवरों के मालिकों को लौटा दिया गया।