रेमो डिसूजा की पत्नी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, सलमान खान को बताया- फरिश्ता

बॉलिवुड के मशहूर कोरियॉग्रफर को बीते दिनों हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक सप्ताह अस्पताल में रहने के बाद पिछले शुक्रवार को डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे। रेमो डिसूजा की सेहत अब पहले से काफी बेहतर है। उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने क्रिसमस डे के मौके पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने का शुक्रिया अदा किया है।

लिजेल ने पति संग शेयर की तस्वीर
लिजेल ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पति रेमो डिसूजा के गले लगे नजर आ रही हैं। लिजेल ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘अब तक का मेरा सबसे सबसे सबसे अच्छा क्रिसमस गिफ्ट…. इस पल को मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। भावनात्मक उतार चढ़ाव भरे हफ्ते के बाद तुम्हें गले लगा रही हूं। मैं जानती हूं कि मैं तुम्हारी सामने किसी सुपरवुमन की तरह बर्ताव करती हूं लेकिन अचानक से मुझे किसी छोटे बच्चे जैसा महसूस हुआ था जो कहीं खो गया है। जिस एक बात पर मुझे भरोसा था वो या तो ईश्वर था या फिर तुम्हारा वो वादा कि तुम किसी योद्धा की तरह लड़कर लौट आओगे।’

लिजेल ने सलमान खान को कहा- शुक्रिया
लिजेल ने आगे लिखा, मैं दिल की गहराई से सलमान खान को शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो मेरे लिए इमोशनल सपॉर्ट रहे हैं। बहुत बहुत शुक्रिया भाई आप एक फरिश्ता हो जो हमेशा मौजूद रहते हो। इसके अलावा लिजेल ने कोकिलाबेन अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है।

कई फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं रेमो डिसूजा
रेमो डिसूजा बॉलिवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियॉग्राफ कर चुके है। इसके अलावा वह कई फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ABCD 2’ थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रिऐलिटी शो भी जज कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *