छोटी बहन के घर रह रही महिला ग्राम प्रधान की गला रेत कर हत्या, इलाके में हड़कंप

शिवशंकर चौधरी, गोड्डा
झारखंड के गोड्डा (Jharkhand) में एक महिला ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या (Woman Murder in Godda) कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक महिला की पहचान 56 वर्षीय चंपा चौड़े के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम () मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश में मिले सबूतों के आधार पर तकनीकी सेल की मदद ली जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

महिला ग्राम प्रधान की हत्या से सनसनीहत्या का सनसनीखेज मामला बोआरीजोर थाना इलाके के मोहला गांव का है। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ केके सिंह भी घटना स्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। शुक्रवार को हुई वारदात में पुलिस ने मृत ग्राम प्रधान के शव के सिरहाने से सरकारी टैब, गर्म पानी का जार और टॉर्च बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिसपरिजनों और ग्रामीणों ने छानबीन के दौरान बताया कि मृत महिला अपने पति नीमू मरांडी की मौत के बाद छोटी बहन घर पर थी। वो करीब 10-12 साल से अपनी छोटी बहन मरांगमय चौड़े के घर पर ही रह रही थी। ग्राम प्रधान पद को लेकर उसका विवाद सौतेले बेटे के साथ चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। इस बीच 56 वर्षीय चंपा की हत्या कर दी गई।

ग्राम प्रधान की हत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
इस वारदात को लेकर मांझी बैसी के अध्यक्ष सह जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी और पंचायत समिति सदस्य मनोज मरांडी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से एक प्रधान की नृशंस हत्या किया जाना गम्भीर चिंता का विषय है जो बेचैन करने वाला है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *