नए साल पर भारत में बच्चों का रेकॉर्ड: अल्का लांबा का तंज- इसमें मनोज तिवारी का भी योगदान

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को लेकर इशारों में एक अजीबोगरीब ट्वीट किया। दरअसल, इस बार नए साल पर दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे भारत में पैदा हुए हैं। इस अल्का लांबा ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली से BJP के एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं।

क्या कहा अल्का लांबा ने
भारत में नए साल पर सबसे अधिक करीब 60 हजार बच्चों के जन्म की खबर कोट करते हुए कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर इशारों-इशारों में तंज कसा। अल्का ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली से BJP के एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है- इस उपलब्धि और कीर्तिमान के लिए उन्हें भी बधाई।’

हाल ही में दूसरी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी
कभी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार ऐक्टर और गायक रहे और अब बीजेपी के नेता मनोज तिवारी हाल में दूसरी बच्ची के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी, जिनसे उन्होंने लॉकडाउन के दौरान शादी की, ने 30 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था। मनोज तिवारी ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि मनोज तिवारी पहले से एक बच्ची रिति के पिता हैं जो उनकी और पहली पत्नी रानी की बेटी हैं।


संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ के अनुसार इस नए साल पर दुनियाभर में 3,71,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ और इनमें सबसे अधिक करीब 60,000 शिशुओं का जन्म भारत में हुआ है। यूनिसेफ ने कहा कि दुनियाभर में नए साल के पहले दिन 3,71,504 शिशुओं का जन्म हुआ। 2021 के पहले बच्चे का जन्म फिजी में और आखिरी बच्चे का जन्म अमेरिका में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *