वॉशिंगटन
अंतरिक्ष में सितारों की तस्वीरें वैसे ही बेहद खूबसूरत होती हैं लेकिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने अब एक पहेली भी खड़ी कर दी है। दरअसल, एक न्यूट्रॉन सितारे की तस्वीर शेयर करते हुए एजेंसी ने पूछा कि लोगों को इसमें क्या दिख रहा है, एक चेहरा या हाथ? इसके बाद से इस अद्भुत तस्वीर पर लोगों की आंखें और दिमाग, दोनों अटक गए हैं।

यह तस्वीर NASA की चंद्रा X-रे ऑब्जर्वेटरी ने शेयर की जिसमें PSR B1509-58 नाम का न्यूट्रॉन स्टार देखा गया। इसके आसपास ऊर्जा वाले पार्टिकल्स भी थे। इस तस्वीर को सबसे पहले 2009 में रिलीज किया गया था और तब भी यह काफी चर्चा में आई थी। X-रे उत्सर्जन में यह लोगों को हाथ जैसा आकार लगा था। NASA ने यह भी लिखा कि कैसे एक तस्वीर में लोग कोई पहचाना हुआ आकार ढूंढने लगे थे।
NASA ने तस्वीर के बारे में बताया है कि चंद्रा से सुनहरे रंग के एक्स-रे दिख रहे हैं और NAS के वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (WISE) टेलिस्कोप से इन्फ्रारेड डेटा लाल, हरे और नीले रंग में। NASA के मुताबिक एक बार फिर लोग यही कर रहे हैं और अब उन्हें इसमें चेहरा भी दिख रहा है। NASA ने लोगों से पूछा है कि उन्हें इस तस्वीर में क्या दिख रहा है, हाथ या चेहरा।