सुशांत केसः बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करने की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला

दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में द्वारा उनकी बहनों के खिलाफ की गई एफआईआर को रद्द करने करने के लिए दायर याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी याचिका दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनकी बहनों की भूमिका है और मुंबई पुलिस में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रियंका और मीतू सिंह बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची थीं और एफआईआर रद्द करने की मांग की थी।

रिया चक्रवर्ती ने सितंबर में अपने 6 पेज के बयान में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने गैरकानूनी तरीके से उनको मानसिक विकार को ठीक करने वाली दवाइयों का प्रिस्क्रिप्शन दिया था और इसके 5 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2019 को उनके बांद्रा स्थित आवास पर हुआ था। सुशांत की मौत की मामले की जांच सीबीआई की टीम कर रही है। इस केस में एनसीबी ने भी जांच की थी और ऐक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल दोनों भाई-बहन को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *