झारखंड: विधवा से 3 युवकों ने की हैवानियत की हदें पार, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील का ग्लास

अशोक तुलस्यान, चतरा
झारखंड में महिला अपराध (Crime Against Women) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर सूबे में महिला से दरिंदगी (Gangrape in Chatra) की गई। मामला चतरा के हंटरगंज इलाके का है, जहां एक विधवा महिला के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया। यही नहीं इन दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता के निजी अंग में स्‍टील का गिलास तक डाल दिया। पुलिस () को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

50 वर्षीय महिला से दरिंदगीदिल को झकझोर देने वाला ये मामला हंटरगंज प्रखंड के एक गांव का है। बताया जा रहा कि गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे तीन युवकों ने गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला से दरिंदगी की। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास निजी अंग में डाल दिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारमानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई। एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पुलिस ने तीन में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *