बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां मधु चोपड़ा अपने पालतू कुत्ते के साथ एक लग्जरी सलून में जाते हुए देखे गए। इसके बाद उनका पुलिस से सामना हो गया। खबर है कि पुलिस ने सलून मालिक को भी नियमों का हवाला देते हुए हड़का दिया। हालांकि पुलिस ने उन पर कोई जुर्माना नहीं किया है। यह भी खबर है कि उस समय वहां सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे।
प्रियंका पर भी कोई जुर्माना नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने पुलिस को कुछ डॉक्यूमेंट के जरिये यह बताया कि एक फिल्म के लिए उनका हेयर कलर किया जाना था। बाद में प्रियंका के प्रवक्ता ने बताया है कि एक फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका इस समय लंदन में है और सलून को केवल प्रॉडक्शन हाउस के लिए निजी तौर पर खोला गया था जिसमें सभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना था। बता दें कि प्रियंका अभी भी निक जोनस के साथ लंदन में ही रह रही हैं।