की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद से एक फ्लाइट लापता हो गया है। की यह फ्लाइट संख्या एसजे 182 में 62 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इंडोनेशिया के सोशल मीडिया में विमान के मलबे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक विमान के क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इससे पहले भी 2018 में इंडोनेशिया की लायन एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गई थी, जिसमें 189 लोगों की मौत हुई थी।
26 साल पुराना है यह विमान
विमान के रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार, लापता बताया जा रहा विमान 26 साल पुराना बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। जिसने शनिवार शाम को जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था।
सोशल मीडिया में विमान के मलबे की तस्वीर वायरल
इंडोनेशिया के टीवी और सोशल मीडिया पर विमान का मलबा दिखाया जा रहा है। हालांकि, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान गायब होने के निकट स्थित एक द्वीप के कई निवासियों ने दावा किया है कि उन्हें ऐसी वस्तुएं मिलीं जो उन्हें लगा कि वे उस गायब हुए विमान का हिस्सा हैं।
1 मिनट में 10 हजार फीट नीचे आया विमान
फ्लाइटरेडार24 (FlightRadar24) के अनुसार, इस विमान को 10 हजार फीट की ऊंचाई मात्र एक मिनट में खोते हुए ट्रैक किया गया है। जिसके बाद से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। अगर इतनी तेजी से कोई विमान नीचे आता है तो उसके क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है। उधर इंडोनेशिया की सरकार ने बचाव कार्य के लिए राहत टीमों को सक्रिय कर दिया है।
बजट एयरलाइन है श्रीविजय एयर
श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की एक स्थानीय बजट एयरलाइन है। जो इंडोनेशियाई और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई गंतव्यों के लिए हवाई सेवा प्रदान करती है। कंपनी ने कहा कि वह अभी भी उड़ान के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान बोइंग का 737 मैक्स नहीं है, जो हाल के वर्षों में दो प्रमुख दुर्घटनाओं में शामिल है।
2018 में भी इंडोनेशिया की फ्लाइट हुई थी क्रैश
अक्टूबर 2018 में भी इंडोनेशियाई लायन एयर की एक फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गई थी। जिसमें विमान में शामिल 189 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान भी राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के 12 मिनट बाद समुद्र में दुर्घटना का शिकार हुआ था।
राहत और बचाव कार्य जारी
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावति ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया। उन्होंने एक बयान में कहा, ”राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लापता विमान को लेकर जांच की जा रही है।”
विवादों में रहा है बोइंग का 737 मैक्स विमान
जकार्ता से जो विमान गायब हुआ है, वो भी बोइंग का 737 सीरीज का बतााया जा रहा है, हालांकि यह मैक्स नहीं है। मैक्स विमान की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। खबर तो यहां तक आई थी कि बोइंग इस विमान का प्रॉडक्शन तक बंद करने का विचार कर रही है।
इस विमान में क्या है समस्या
सबसे बड़ी समस्या इसके इंजन में है। भले ही ईंधन की बचत होती है लेकिन इंजन में समस्या के कारण खुद ही इसकी रफ्तार कम हो सकती है और जहाज बंद हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने एक MCAS नाम के सॉफ्टवेयर को जहाज में लगाया है। लेकिन कई बार यह सॉफ्टवेयर भी गलत निर्देश देता है जिस वजह से जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है।