इंडोनेशिया: जकार्ता से उड़ान भरते ही फ्लाइट से टूटा संपर्क, 62 यात्री हैं सवार


की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद से एक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, की यह फ्लाइट संख्या एसजे 182 में 62 यात्री सवार हैं। इस विमान की खोज के लिए बचाव अभियान को शुरू कर दिया गया है। अभी तक फ्लाइट की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

उड़ान के 4 मिनट बाद ही टूटा संपर्क
फ्लाइट रेडार 24 () के अनुसार, यह विमान विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। जिसने शनिवार शाम को जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था।

1 मिनट में 10 हजार फीट नीचे आया विमान
रेडार पर इस विमान को 10 हजार फीट की ऊंचाई मात्र एक मिनट में खोते हुए ट्रैक किया गया है। जिसके बाद से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। अगर इतनी तेजी से कोई विमान नीचे आता है तो उसके क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है। उधर इंडोनेशिया की सरकार ने बचाव कार्य के लिए राहत टीमों को सक्रिय कर दिया है।

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावति ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया। उन्होंने एक बयान में कहा, ”राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लापता विमान को लेकर जांच की जा रही है।”

विवादों में रहा है बोइंग का 737 मैक्स विमान
जकार्ता से जो विमान गायब हुआ है, वो भी बोइंग का 737 मैक्स सीरीज का बतााया जा रहा है। इस विमान की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। खबर तो यहां तक आई थी कि बोइंग इस विमान का प्रॉडक्शन तक बंद करने का विचार कर रही है।

इस विमान में क्या है समस्या
सबसे बड़ी समस्या इसके इंजन में है। भले ही ईंधन की बचत होती है लेकिन इंजन में समस्या के कारण खुद ही इसकी रफ्तार कम हो सकती है और जहाज बंद हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने एक MCAS नाम के सॉफ्टवेयर को जहाज में लगाया है। लेकिन कई बार यह सॉफ्टवेयर भी गलत निर्देश देता है जिस वजह से जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *