अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म, बी-टाउन इंडस्ट्री से मिल रहीं बधाइयां

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने की जानकारी अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। ऐक्ट्रेस के मां बनने की खबर सुनते सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, बी-टाउन सिलेब्स भी उन्हें विश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान के अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती थीं। अनुष्का शर्मा ने कुछ दिनों पहले एक मैगजीन के फोटोशूट से सनसनी मचा दी थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ पोज दिए हैं। उन्होंने ये तस्वीरें शेयर करके लिखा है कि खुद के लिए और पूरी जिंदगी के लिए इसे कैद किया है।

बता दें कि लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पैरंट बनने की खुशखबरी फैन्स से शेयर की थी। वहीं, विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा जनवरी, 2021 में मां बन जाएंगी। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2018 को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *