कम से कम 900 गवाह और आरोपी 350। करीब 30 साल में इटली के सबसे बड़े माफिया ट्रायल में राजनेताओं से लेकर अधिकारी तक कठघरे में होंगे। इनके ऊपर आरोप है शक्तिशाली ‘Ndrangheta माफिया के साथ शामिल होने का। जिस ट्रायल पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं, उसके लिए हाई-सिक्यॉरिटी वाला एक हजार की क्षमता का कोर्टरूम तैयार किया गया है। यहां तक कि इसमें आरोपियों को रखने के लिए पिंजड़े तक बने हैं।
Ndrangheta Mafia Italy: इटली के सबसे बड़े माफिया के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है। यह संगठन एक्सटॉर्शन से लेकर हत्या तक, कई आरोपों का सामना कर रहा है।
कम से कम 900 गवाह और आरोपी 350। करीब 30 साल में इटली के सबसे बड़े माफिया ट्रायल में राजनेताओं से लेकर अधिकारी तक कठघरे में होंगे। इनके ऊपर आरोप है शक्तिशाली ‘Ndrangheta माफिया के साथ शामिल होने का। जिस ट्रायल पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं, उसके लिए हाई-सिक्यॉरिटी वाला एक हजार की क्षमता का कोर्टरूम तैयार किया गया है। यहां तक कि इसमें आरोपियों को रखने के लिए पिंजड़े तक बने हैं।
पिंजड़ों में बैठेंगे आरोपी
कोरोना वायरस के चलते पहले दौर की सुनवाई में कई आरोपी वीडियो के जरिए भी कोर्ट के सामने पेश होंगे और जो कोर्ट में शामिल लोगों को मास्क पहनना होगा। सुनवाई के लिए कास पिंजड़े बनाए गए हैं और आरोपियों को एक दूसरे से कम से कम 2 मीटर दूर बैठाया जाएगा। साल 2016 में शुरु हुई जांच के बाद दिसबंर 2019 में सभी को इटली की 11 अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया था। इन छापेमारियों में कम से कम 2500 अधिकारियों की मेहनत शामिल थे।
हत्या से लेकर हवाला तक
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस संगठन को 2010 में इटली के नए कानून के तहत माफिया करार दिया गया था लेकिन यह 1861 से ऑपरेट करता आ रहा है। यह 1980-1990 के दशक के दौरान उस वक्त चर्चित हुआ जब इटली में एक के बाद एक कई अपहरण की घटनाओं को अंजान दिया। इसी को तेल व्यापारी जॉन पॉल गेटी के पोते की हत्या का आरोपी माना जाता रहा है। नशे के व्यापार के अलावा एक्सटॉर्शन, अवैध कचरे की ट्रैफिकिंग और हवाला का काम करता था।
सूअरों को डाल दिया शव…
जानकार बताते हैं कि यह संगठन अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात रहा है। यह इतना खूंखार है कि 2016 में जब एक महिला व्यापारी ने संगठन से संपर्क रखने वाले पड़ोसी को अपनी जमीन नहीं दी, तो उसकी हत्या करके उसके शरीर के टुकड़े सूअरों को खिला दिए गए थे। 1950 के बाद कई बच्चों की हत्या करने का आरोप भी संगठन पर है। 2014 में एक शख्स को निशाना बनाने जा रहे संगठन के लोगों ने तीन साल के बच्चे को गोली मार दी थी। (तस्वीर: अभियोजन पक्ष के वकील)
नेता से लेकर व्यापारी तक शामिल
ये माफिया कालाब्रिया पर मजबूत पकड़ रखता था। ये लोग खुद के बनाएं बंकरों से लेकर सीढ़ियों के पीछे, चोर-दरवाजों और यहां तक कि मेनहोल तक में छिपे हुए थे। यही नहीं, जर्मनी, स्विजरलैंड और बुल्गारिया में एक पूर्व सीनेटर, एक पुलिस चीफ, स्थानीय पार्षदों और व्यापारियों तक को माफिया की मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। यह समूह इटली में शक्तिशाली होने के साथ-साथ दुनियाभर में सबसे अमीर माफिया संगठनों में से एक है।
रिश्तों से बनी थी ताकत
केस से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि माफिया के मुख्य लोग अपने गांव से ही ऑपरेट करते हैं। बचने के लिए उन्होंने अपने घरों के नीचे सुरंगें बनवा रखी हैं। यहां तक कि पहाड़ों में बंकर भी बने हैं। जंगलों में भी इनके छिपने का इंतजाम है। यहीं से बैठे-बैठे इसके सरगना मुखौटा कंपनियों के जरिए नशे का व्यापार आराम से करते रहे हैं। इसमें शामिल लोग आमतौर पर एक-दूसरे के रिश्तेदार होते हैं। इसलिए सब एक दूसरे के राज को छिपा लेते हैं।