नई दिल्लीतमिल हिंदुओं का प्रमुख त्योहार पोंगल का आगाज हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में धान की फसल समेटने के बाद लोग खुशी प्रकट करते हैं और नई फसल के अच्छे होने की भगवान से प्रार्थना करते हैं। तमिल हिंदू इस त्यौहार को चार दिन मनाते हैं। इसमें पहले दिन भेगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल के रूप में मनाते हैं। इसी से ही नए साल की शुरुआत मानते हैं। दक्षिण भारत के राज्य केरल, कर्नाटक तमिलनाडु, ओडिशा और आंध प्रदेश समेम अन्य राज्यों में इस पर्व को पोंगल के नाम से जाना जाता है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राजभवन में तो टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा ज़िले के परिटाला में भोगी त्योहार मनाया।
Pongal 2021 Latest News: दक्षिण भारतीय लोगों के प्रमुख पर्व पोंगल का आगाज हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग नई फसल के होने की खुशी और अच्छे से होने की कामना के साथ मनाते हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राजभवन में तो टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा ज़िले के परिटाला में भोगी त्योहार मनाया।
नई दिल्ली
तमिल हिंदुओं का प्रमुख त्योहार पोंगल का आगाज हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में धान की फसल समेटने के बाद लोग खुशी प्रकट करते हैं और नई फसल के अच्छे होने की भगवान से प्रार्थना करते हैं। तमिल हिंदू इस त्यौहार को चार दिन मनाते हैं। इसमें पहले दिन भेगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल के रूप में मनाते हैं। इसी से ही नए साल की शुरुआत मानते हैं। दक्षिण भारत के राज्य केरल, कर्नाटक तमिलनाडु, ओडिशा और आंध प्रदेश समेम अन्य राज्यों में इस पर्व को पोंगल के नाम से जाना जाता है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राजभवन में तो टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा ज़िले के परिटाला में भोगी त्योहार मनाया।
जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी ने ऐसे मनाया पोंगल
संक्रांति और पोंगल का त्यौहार बुधवार को जयनगर के कित्तूर रानी चेनम्मा मैदान में पुरावकर्मियों के साथ मनाया गया। पोंगल की तैयारी कर त्योहार को अनुष्ठान के साथ मनाया गया। इस दौरान पारंपरिक पोशाक में महिलाओं ने रंगोली बनाई। फूलों और गुब्बारों से सजाया गया मवेशी। जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी की ओर से एलु बेलाऔर गन्ना पुरकर्मिकों को वितरित किया गया।
गोवा में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने परिवार संग मनाया पोंगल
गोवा में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राजभवन में अपने परिवार के साथ भोगी त्योहार मनाया। भोगी से चार दिवसीय पोंगल त्योहार की शुरुआत होती है।
TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले में मनाया भोगी उत्सव
आंध्र प्रदेश में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के परिटाला में भोगी उत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों के साथ मिलकर राज्य सरकार की ओर से किसानों पर जारी किए गए सरकारी आदेशों को भी आग में जलाया।
तेलंगाना CM केसीआर की बेटी ने ऐसे मनाया भोगी पोंगल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और सांसद के कविता ने बुधवार सुबह पार्टी और तेलंगाना जागृति के समर्थकों के साथ हैदराबाद में भोगी त्योहार मनाया। उन्होंने श्री भाग्य लक्ष्मी मंदिर, चारमीनार में भी प्रार्थना की।
Andhra Pradesh: State Endowments Minister Vellampalli Srinivasa Rao celebrates Bhogi with his family members at his… https://t.co/0TK8tkKFjt
— ANI (@ANI) 1610502123000
आंध्र प्रदेश के मंत्री ने परिवार संग मनाया भोगी पोंगल
आंध्र प्रदेश के बंदोबस्ती मंत्री वेल्लमपल्ली श्रीनिवास राव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ विजयवाड़ा स्थित घर में पोंगल का त्योहार मनाया। चार दिवसीय पोंगल पर्व की शुरुआत भोगी पोंगल से हुई।