एजेंसी। झारखंड का छोटा सा गांव जामताड़ा साइबर ठगी के लिए मशहूर है। देश में होने वाली अधिकतर साइबर ठगी का जामताड़ा से कनेक्शन रहता है। यहां के कम पढ़े लिखे लोग आईटी में माहिर हैं। जिन्होंने बड़े-बड़े लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया है। अब अमेरिकी एजेंसी जामताड़ा के साइबर ठगों पर रिसर्च करना चाहती है।
एजेंसी रिसर्च करेगी कि यहां के कम पढ़े-लिखे युवाओं को आईटी का इतनी अधिक जानकारी कैसे होती है। जिससे यह बड़ी आसानी से अच्छे-अच्छे लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं। इसके लिए जामताड़ा के साइबर ठग युवाओं की ब्रेन मैपिंग भी किया जाना है।