स्वास्थ्य कर्मी तुलसा तांडी को लगाई गई पहली कोरोना वैक्सीन

रायपुर। राजधानी के पं. जवाहर लाल नेहरु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य कर्मी तुलसा तांडी को पहली कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। तुलसा तांडी ने कोरोना वार्ड में ड्यूटी की थी। लॉकडाउन में जब सभी घरों में कोरोना से भयभीत थे। तब वह कोरोना वार्ड में मरीजों की सेवा कर रही थी।

कोरोना वॉरियर्स सुबह से टीकाकरण के लिए केंद्रों में जुट गए। आज टीकाकरण की शुरुआत राज्य के सभी जिलों में एक साथ हुई। सबसे पहले 2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के 97 वैक्सीनेशन साइट बनाए गए हैं। वैक्सीन लांच के टू-वे इंटरेक्शन के लिए रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और जगदलपुर के महारानी अस्पताल को चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *