केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं वाहिनी तुलसी बाराडेरा में पल्स पोलियो अभियान

रायपुर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं वाहिनी तुलसी बाराडेरा में पल्स पोलियो अभियान के तहत् 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं वाहिनी ने पोलियो मुक्त भारत के उद्देश्य से शिविर लगाया। कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं वाहिनी कमांडेंट विजय कुमार सिंह, सेन्ट्रल वेलफेयर वोमिंस एसोसिएशन की सदस्या गीता सिंह, डॉक्टर नीलम जॉन रेड्डी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सहित बटालियन के सभी अधिकारियों की मौजूदगी में आसपास के ग्राम धनसुली, तुलसी, कुर्द और बटालियन के जवानों के बच्चों पोलियो की दवा पिलाई गई।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं वाहिनी कमांडेंट विजय कुमार सिंह ने कहा अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दवा व समय पर टीका लगाकर जागरूक नागरिक बनें। जिससे बच्चे बीमारी से सुरक्षित और स्वस्थ रहेंगे। देश पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से मुक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *