धमतरी। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने प्राकृतिक आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक नगरी तहसील के ग्राम घोटगांव निवासी सोनउ राम मरकाम की नाले के पानी में डूबने की वजह से 13 फरवरी 2020 को मृत्यु हो गई। इस पर मृतक की पत्नी जानबाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम बटनहर्रा के कैलाश नाग की मृत्यु जलाशय में डूबने की वजह से 24 अगस्त 2020 को हो गई। फलस्वरूप उनकी पत्नी धनेश्वरी नाग को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गुहाननाला निवासी ललिता को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि उनके पति फत्तेसिंह मंडावी की मृत्यु एक सितम्बर 2020 को एनीकट के पानी में डूबने से हुई।
