रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समस्त कार्यकर्ताओं से इस माह ब्लॉक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ती दर के विरोध में पदयात्रा व प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

प्रभारी महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर शुक्ला ने पत्र जारी कर कहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद भी केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि कर रही है। जिसका आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। कई जगह पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पार कर गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध करने आह्वान किया है। प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला व ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करें।
