अग्रवाल समाज का कोविड केअर सेंटर भी आरंभ

दुर्ग 07 अप्रैल 2021

कोविड मरीजों को राहत देने सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों से इस संबंध में कार्य करने का आग्रह भी किया था। आज ही अग्रवाल समाज ने भिलाई में सेक्टर-6 में कोविड केयर सेंटर का आरंभ किया। इसमें 21 बेड है जिसमें ऑक्सीजन बेड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध है। इसका शुभारंभ आज आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं कलेक्टर ने किया। इस मौके पर आईजी ने कहा कि सेंटर के आरम्भ होने से कोविड मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। समाज का यह कार्य प्रशंसनीय है। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि अभी यहां पर 21 बिस्तर में आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है इसे और भी विस्तारित करें ताकि अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ हो। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इसे 75 बिस्तर तक ले जाने की योजना है। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है कि सामाजिक संगठन कोविड से लड़ने की दिशा में भागीदारी निभाएं। इस दिशा में अग्रवाल समाज द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *