रायपुर। कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। शासन नियमों व निर्देशों के पालन की अपील और कुछ सख्ती भी कर रहा है। लेकिन कुछ लोग अभी भी नियमों का उलंघन कर रहे हैं। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान किराना सामान बेच रहे दो अलग-अलग दुकानदारों पर कार्यवाही की।

तेलीबांधा जय जवान चौक पर सुशील कुमार डहरिया पिता सहदेव राम डहरिया उम्र 52 वर्ष दुकान खोलकर किराना सामग्री बेच रहा था। सूचना पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत सही मिलने पर कार्यवाही की गई।

सूचना मिलने पर तहसील कार्यालय के पीछे सत्य वाटिका कालोनी पहुंची। जहां जैकी मगलानी पिता स्व. नामदेव मगलानी उम्र 36 वर्ष किरना सामान बेच रहा था और दुकान पर लोग इकट्ठा थे। मंदिर हसौद पुलिस थाने ने महामारी अधिनियम उलंघन के तहत कार्यवाही की।