प्रदेश में कुल 16731 मरीजों की पुष्टि, 13348 डिस्चार्ज व 203 मृत्यु

रायपुर 24 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 16731 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 122963 हो गए हैं।

आज 16731 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 13348 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 509622 है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1786, राजनांदगांव 936, बालोद 496, बेमेतरा 397, कबीरधाम 441, रायपुर 2138, धमतरी 523, बलौदाबाजार 732, महासमुंद 384, गरियाबंद 424, बिलासपुर 1428, रायगढ़ 1007, कोरबा 975, जांजगीर-चांपा 412, मुंगेली 683, जीपीएम 286, सरगुजा 456, कोरिया 349, सूरजपुर 399, बलरामपुर 332, जशपुर 524, बस्तर 231, कोंडागांव 206, दंतेवाड़ा 72, सुकमा 30, कांकेर 421, नारायणपुर 26, बीजापुर 31 अन्य राज्य 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


आज कोरोना से कुल 203मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कल दिये आंकड़ों के मुताबिक कुल 6893 लोगों की मौत हुई थी, जबकि आज मौत का आंकड़ा 7111 पहुंच गयी है। इस प्रकार प्रदेश में आज कुल 203लोगों की मौत हुई है।


छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 639696 संक्रमित मिले है,जिसमें 509622 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 7111 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 122963 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *