शहर के चर्चित सटोरिए पुलिस के हत्थे चढ़े, सट्टा पट्टी सहित 5 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में जुआ एक्ट के प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 7 सट्टा-पट्टी, 5 डॉट पेन और नगदी 4360 रूपए जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी थाना पुरानी बस्ती राजेश सिंह के निर्देशानुसार राज टावर के सामने ब्रम्हपुरी में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां पर 2 व्यक्तियों को दांव लगाकर हार जीत का सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 सट्टा-पट्टी, 2 डॉट पेन और नगदी 1240 रूपए जब्त किए गए। नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम ओगरे बाघ और प्रदीप यादव बताया। इसके बाद कुशालपुर गिट्टी खदान के पास पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां पर 2 व्यक्ति हारजीत का दांव लगा कर सट्टा खिलाते मिले। उनके कब्जे से 2 सट्टा-पट्टी, 2 डॉट पेन और नगदी 1240 रूपए जब्त किए। नाम पता पूछने पर अपना नाम रविन्द्र दौड़िया और प्रदीप सिंह चंदेल बताया। इसी तरह राष्ट्रीय चौक आदिवासी कालोनी कुशालपुर में मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दबिश दी गई। यहां एक व्यक्ति सट्टा खिलाते मिला। आरोपी के कब्जे से 3 सट्टा-पट्टी और नगदी 2000 रूपए जब्त किए। नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम दीपेश तिवारी बताया। इस तरह आरोपियों के कब्जे से कुल 7 सट्टा-पट्टी, 5 डॉट पेन और नगदी 4360 रूपए जब्त किए। आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *