रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल हमीद हयात का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। हमीद हयात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री शिव डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, शैलेश नितिन त्रिवेदी व विभिन्न नेताओं ने शोक प्रकट किया है।