रायपुर सहित कुछ जिलों के कलेक्टरों का तबादला, बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही थी। कोरोना संक्रमण के कारण तबादला अटका हुआ था। कोरोना की रफ्तार कम होते ही तबादला सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश में आईएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में परिवर्तन कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

सौरव कुमार को रायपुर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। एस. भारतीदासन डीपीआर की जिम्मेदारी संभालेंगे। रानु साहु कोरबा कलेक्टर, पदुम सिंह एल्मा धमतरी कलेक्टर, भोस्कर विलास संदीपन बेमेतरा कलेक्टर, तारन प्रकाश सिंहा राजनांदगांव कलेक्टर, जितेन्द्र शुक्ला जांजगीर कलेक्टर, अजीत बसंत मुंगेली कलेक्टर, श्याम धावड़े कोरिया कलेक्टर, इंद्रजीत सिंह बलरामपुर कलेक्टर होंगे।

सत्यनारायण राठौर व जेपी मौर्य मंत्रालय, किरण कौशल एमडी मार्कफेड और किरण वर्मा को खाद्य के साथ परिवहन विभाग में जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रकांत वर्मा को अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मयंक चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर दुर्ग, प्रभात मलिक रायपुर नगर निगम के कमिश्नर, प्रियंका ऋषि महोबिया को सीईओ जिला पंचायत धमतरी, एस जयवर्धन को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त, कुलदीप शर्मा को आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा, ऋचा प्रकाश चौधरी को सीईओ जिला पंचायत बस्तर, पीएस ध्रुव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *