रायपुर 13 जून 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा रायपुर जिले के 561 करोड़ 32 लाख रूपये के 391 विकासपरक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए कहा कि रायपुर जिला का विकास राजधानी की गरिमा के अनुरूप किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिले में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और राजधानी में स्मार्ट सड़के बनायी जा रही है। नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह रायपुर जिले में कोरोना पर तत्परपूर्वक नियंत्रण किया गया है। उसके लिए रायपुर जिले के जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी नागरिक, स्वयं सेवी संस्थाएं, जिला प्रशासन और इस कार्य में लगे सभी लोग बधाई के पात्र है।
मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को धान के बदले खेतों में वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें 10 हजार प्रति वर्ष प्रति एकड़ तीन वर्ष तक प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गोधन योजना से पशुपालकों में उत्साह है। गौठानों में खरीदे गए गोबर से जैविक खाद बनाया जा रहा है। इसी तरह महिलाओं के आर्थिक स्त्रोत में वृद्धि हुई है। महिलाएं न केवल खाद बना रही है अपितु सब्जी आदि लगाकर अपने आय में वृद्धि कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चैबे सहित मंत्रिमंडल के सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने किया।
आडीटोरियम मे आयोजित स्थानीय आयोजन में सांसद छाया वर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, अनिता योगेंद्र शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि रायपुर जिले में कार्य किए जाने वाले ऐतिहासिक है और सभी दिशाओं में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है। कलेक्टर सौरभ शर्मा ने आडीटोरियम में कार्यक्रम का संचालन किया और रायपुर जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी।
स्व. नेमीचंद जी श्रीश्रीमाल तथा स्व. गोविंदलाल वोरा की प्रतिमा का अनावरण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक, समाजसेवी, दानवीर, उद्यमी स्व. नेमीचंद जी श्रीश्रीमाल तथा छत्तीसगढ़ को अपनी ओजस्वी ऊर्जा से जीवनपर्यंत सिंचित करने वाले पत्रकारिता जगत के पुरोधा स्व. गोविंदलाल वोरा के योगदान को जीवंत रखने रायपुर में संचालित बाल आश्रम में स्थापित प्रतिमा का विडियो क्रान्फेसिंग के माध्यम से अनावरण किया।