स्व सहायता समूह की महिलाएं तेजी से बढ़ रही है आत्मनिर्भरता की ओर

रायपुर 13 जून 2021/ महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिला सदस्यों का कौशल उन्नयन कर उनकी आय का सृजन करने सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। महिला समूह की सदस्य संगीता यादव एवं दया धुव ने मुख्यमंत्री से विडियों क्रान्फेंसिग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 40 किलो मशरूम का उत्पादन होता है जिसे बाजार और होटल आदि जगहों में विक्रय करते हैं तथा जो बच जाता है उसे पाउडर बनाकर बेचते हैं तथा बेकरी उत्पाद में भी उपयोग कर लेते हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में 20 लाख रूपये से अधिक का विक्रय कर चुके हैं।

रायपुर जिले में वर्तमान में लगभग 9200 महिला स्व-सहायता समूह संचालित है, जिससे करीब 90 हजार महिलाएं जुड़ी है। सेंटर में महिलाएं सिलाई. अगरबत्ती, बेकरी, मशरूम मास्क,सैनिटाइजर, साबुन सहित अन्य उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि आर्थिक रूप से समूह की महिलाएं सक्षम हो रही हैं तथा परिवार के पालन-पोषण में अपनी महती जिम्मेदारी भी निभा पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *