बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया चक्काजाम

रायपुर। पेट्रोलियम पदार्थों व दैनिक उपयोग की चीजों के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉक में चक्काजाम का आह्वान किया था। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व राजकीय मार्गों पर 5 मिनट का सांकेतिक चक्काजाम किया। इस दौरान बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

मोदी सरकार को आमजनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं-मो. सिद्दीक

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के संयुक्त महामंत्री मो. सिद्दीक ने कहा मोदी सरकार चंद उद्योपतियों व पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। सरकार का आमजनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है, लेकिन केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण का कोई प्रयास नहीं कर रही है। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। केन्द्र सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही है। जनता के हित के लिए कांग्रेस जनविरोधी सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *