चंडीगढ़। देश के सुप्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह मई में कोविड19 से संक्रमित हुए थे। इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती किये गए थे। ट्रेक व फिल्ड में कई रिकॉर्ड बनाने वाले मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिक्ख कहा जाता था।
मिल्खा सिंह ने एशियन गेम्स में चार बार गोल्ड मैडल जीता था। वह 1960 के ओलंपिक में काफी कम अंतर से चौथे स्थान पर रहे। कॉमनवेल्थ गेम 1957 के चैंपियन रहे हैं। उन्होंने 1956 व 1964 के ओलंपिक में भाग लिया था। सन् 1959 में उन्हें पद्मश्री सम्मान मिला था।
इससे पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का 13 जून को कोविड19 से इलाज के दौरान मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह भी एथलीट रही हैं और भारतीय महिला बॉलीबाल टीम की कप्तान रह चुकी हैं।