बैलगाड़ी में सवार होकर निगम मुख्यालय पहुंचे महापौर, बढ़ती महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

रायपुर। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश में लगतार पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अलग अलग शहरों में विभिन्न पेट्रोल पम्प के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे है। कई जगह पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी है तो महंगाई है’ की तख्ती के साथ प्रदर्शन किया।

इसी सिलसिले में राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कुछ अलग अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी में सवार होकर महापौर ढेबर ने निगम मुख्यालय के लिए रवाना हुए। महापौर एजाज ढेबर के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित पार्षद भी मौजूद हैं। निगम मुख्यालय पहुंचने के बाद विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि महापौर ढेबर ने बैलगाड़ी में बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

इस दौरान महापौर ढेबर ने कहा कि वर्ष 2014 में 450 रुपये का बिकने वाला रसोई गैस सिलेंडर 900 रुपये पर पहुंच गया है, पेट्रोल 100 के करीब तथा डीजल 95 रुपए पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर मंहगाई कम करने, दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया था वो एक जुमला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *