राजधानी में बढ़ा दुकानों के खोलने का समय, रात 8 बजे तक हफ्ते के सातों दिन खुलेंगी शराब समेत अन्य दुकानें

रायपुर। जिले में कोविड संक्रमण में निरंतर हो रहे सुधार को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने प्रतिबंधों में आंशिक संशोधन किया है, कलेक्टर सौरभ कुमार ने दुकानों को खोलने की समयावधि बढ़ा दी है। अब रविवार को भी अन्य दिन की तरह की दुकानें खुलेगी। रविवार को कंप्लीट लाकडाउन का आदेश हटा दिया गया है।

राजधानी रायपुर में सातों दिन अब दुकानें रात 8 बजे तक खोली जा सकेगी। कलेक्टर ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए रात आठ बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान सभी अस्थायी, स्थायी दुकानें, शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, बाजार, फल, सब्जी की दुकानें, शराब दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क, जिम रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

वहीं नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *