रायपुर: 10 करोड़ से अधिक के चल-अचल संपत्ति आसामी निकले एडीजी जीपी सिंह पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एजेंसी ने छापेमारी के बाद अब किसी भी वक्त जीपी सिंह को गिरफ्तार कर सकती है इसके लिए एजेंसी जल्द ही अपना रूख तय करेगी।
ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने एडीजी जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर 3 दिन तक छापेमार कार्यवाही की थी। इस दौरान जीपी सिंह व उनके परिवार के नाम पर 10 करोड़ रूपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता लगाया गया है। यह संपत्ति जीपी सिंह ने जितने वर्षो में अर्जित की है उससे स्पष्ट है कि यह कमाई बड़े भ्रष्टाचार का प्रमाण है।
हालांकि एजेंसी को जीपी सिंह के ठिकानों से चल-अचल संपत्ति के जो दस्तावेज मिले है उसकी जांच व गणना अभी भी जारी है। लिहाजा इस मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच एजेंसी जल्द ही अपना रूख तय करेगी। संभवत: जांच के बाद किसी भी वक्त एजेंसी एडीजी जीपी सिंह को गिरफ्तार भी कर सकती है।
हालांकि गिरफ्तारी के लिए एजेंसी को पहले सरकार को अभियोजन स्वीकृति के लिए अनुमति ली जायेगी, जिसके बाद कोर्ट में चालान पेश किया जायेगा।
इधर एडीजी के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की छापेमार कार्यवाही जरूर खत्म हो गई है, लेकिन एडीजी के घर के बाहर भी पुलिस नजर बनाये हुए है। चूंकि इस मामले में एडीजी की गिरफ्तारी हो सकती है इसलिए गिरफ्तारी से पूर्व फरारी की आशंका के चलते पुलिस एडीजी के घर व आसपास के इलाको में नजर जमाये हुए है।