सावन महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट, देखें कब आएंगे नाग पंचमी, तीज और अन्य त्योहार

रायपुर। इस वर्ष 25 जुलाई रविवार से श्रावण मास प्रारंभ हो गया है श्रावण भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष व्रत किए जाते हैं । शीतला सप्तमी, कामिका एकादशी, हरियाली तीज और नाग पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत श्रावण मास में पडऩे वाले हैं।
वैसे तो आषाढ़ मास से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है मगर श्रावण महीने में यह अपना दृढ़ रूप दिखाती है। सनातन धर्म में यह उल्लेखित है कि आषाढ़ महीने के बाद श्रावण मास से चातुर्मास प्रारंभ होता है। चातुर्मास में श्रावण महीना अत्यंत लाभदायक माना जाता है और इस माह को भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए बहुत अनुकूल कहा गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान शिव के प्रिय महीने श्रावण मास में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं … देखें कौन से त्योहार कब पड़ रहे हैं।

  • 27 जुलाई 2021, मंगलवार: – संकष्टी चतुर्थी
    -30 जुलाई 2021, शुक्रवार: – शीतला सप्तमी
    -31 जुलाई 2021, शनिवार: – कालाष्टमी, भैरव बाबा
    -4 अगस्त 2021, बुधवार: – कामिका एकादशी
    -5 अगस्त 2021, गुरुवार: – कृष्ण प्रदोष व्रत
    -6 अगस्त 2021, शुक्रवार: – मासिक शिवरात्री
    -11 अगस्त 2021, बुधवार: – हरियाली तीज
    -13 अगस्त 2021, शुक्रवार: – नागपंचमी
    -18 अगस्त 2021, बुधवार: – श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत
    -20 अगस्त 2021, शुक्रवार: – शुक्ल प्रदोष व्रत
    -21 अगस्त 2021, शनिवार: – ओणम पर्व
    -22 अगस्त 2021, रविवार: – रक्षा बंधन
    आपको बता दें, पश्चिम और दक्षिण भारत में श्रावण मास उत्तर भारत के मुकाबले बाद में पड़ती है। इस वर्ष पश्चिम और दक्षिण भारत में श्रावण मास 9 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो रहा है जो 7 सितंबर 2021 को समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *