उरला—सरोरा इलाके में सुबह नशे में धुत मुंबई की युवती को कार से फेका, पुलिस जुटी जांच में


रायपुर। राजधानी के उरला—सरोरा इलाके में सुबह 6.30 बजे चलती कार से फेंकी गई युवती को लेकर मामला अब भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस इस मामले जांंच पड़ताल कर रही है। अब तक केेेल कुुुछ बातेें ही सामने आई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक युवती मुंबई की है। जिस वक्त उसे चलती कार से फेंका गया, वह नशे में धुत थी। सवाल यह है कि उसे जबरदस्ती नशीली चीज दी गई थी या फिर उसने खुद नशा किया था? पुलिस इस उलझन को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक युवती के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि किसी तरह से संघर्ष की स्थिति नहीं बनी है। लेकिन उस युवती को नशे की हालत में चलती कार से फेंके जाने के पीछे का रहस्य ​पुलिस को अभी भी समझ नहीं आया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इस पूरे मामले को खोलने के प्रयास में पुलिस जहां युवती के पूरी तरह होश में आने का इंतजार कर रही है, तो वहीं वारदात के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

मुंबई से रायपुर के मायने
युवती की उम्र तकरीबन 24 साल बताई जा रही है। यह स्पष्ट हो गया है कि युवती छत्तीसगढ़ की नहीं है। उसका पता—ठिकाना मुंबई का मिला है। अब सवाल यह है कि युवती मुंबई से रायपुर क्यों आई थी, किसके पास आई थी, किसके बुलावे पर और क्यों आई थी?

अब संदेह के दायरे में
इस मामले से जैसे—जैसे परत छंटता जा रहा है, वैसे—वैसे राज भी खुलते जा रहे है। युवती का मुंबई का होना, नशे की हालत में मिलना, चलती कार से फेंका जाना। इन सबकी वजह से युवती भी अब संदेह के दायरे में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *