प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य वर्षा, सुकमा जिले में सर्वाधिक 851.7 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 396.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायपुर मानसून की द्रोणिका और निम्न दाब का क्षेत्र मजबूत चक्रवात होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा हो रही है। पिछले चार दिनों से सावन की झड़ी के साथ ही मूसलाधार वर्षा जारी है। इसके चलते नदी नाले उफान पर है। बीते 3 दिनों में प्रदेश भर में अब तक 52.8 मिमी बारिश हुई है।

सुकमा जिले में सर्वधिक 981.6 मिमी बारिश, जो कि 86 फीसदी अधिक है। प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। वहीं 6 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। आज भी प्रदेश भर में बारिश होती रही।
1 जून से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से आज 29 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 851.7 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 396.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *