नारायणपुर। जिला नारायणपुर के कडेमेटा कैम्प से आईटीबीपी 45वीं वाहिनी का एक दल आसपास इलाके के डोमिनेशन हेतु कैम्प से रवाना हुआ था। दोपहर लगभग 12.10 बजे कडेमेटा से कडेनार के बीच बेंचा मोड़ में नक्सलियों द्वारा आई टी बी पी की पार्टी के ऊपर घात लगाकर फायरिंग किया गया। फायरिंग लगभग आधे घंटे तक चली। फायरिंग के दौरान आई टी बी पी के सहायक सेनानी सुधाकर शिंदे एवं सहायक उप निरीक्षक गुरुमुख सिंह गोली लगने से घटना स्थल पर ही शहीद हो गए। घटना के तत्काल बाद आसपास के इलाकों की सघन सर्चिंग हेतु डी आर जी एवं आई टी बी पी 45वीं वाहिनी का संयुक्त बल रवाना किया गया।
शहीद सहायक सेनानी सुधाकर शिंदे एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरुमुख सिंह की अंतिम सलामी रक्षित केंद्र नारायणपुर में दी गयी। इस दौरान बस्तर रेंज आईजी सुंदर राज पी, डीआईजी कांकेर रेंज बालाजी राव सोमावार, कलेक्टर नारायणपुर धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रजनु नेताम, देवनाथ उसेंडी, बृजमोहन अग्रवाल, जैकी कश्यप, रतन दुबे, पंकज जैन, सुदीप झा उपस्थित रहे थे।
नारायणपुर नक्सलियों ने आई टी बी पी की पार्टी पर की फायरिंग, दो जवान शहीद
