महासमुंद : मिठाई दुकानों एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने-बेचने वालों पर कड़ी नजर

महासमुंद 21 अगस्त 2021

रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व अधिकारियों, नगर पालिका और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम गठित कर इलाक़े के ज़्यादातर मिठाई दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साफ़-सफ़ाई नहीं पाए जाने या दूषित खाद्य-पदार्थ पाए जाने वाले प्रतिष्ठानो-दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई के अलावा नमूने जांंच हेतु लिए जा रहे है।

   कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों जहां मिलावटी मिठाईयांं एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते है। उनकी जाॅच एवं उन पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।  सावन लगते ही त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में मिठाई की दुकानों में मिलावटी मिठाईयांं व अन्य खाद्य पदार्थ बिकने के खतरें ज़्यादा बढ़ जाते है। इसी पर अंकुश लगाने लोगों की सेहत को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर ने जांंच एवं निगरानी करने के निर्देश दिए। 

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुन्द ज्योति भानु ने बताया कि गठित टीम द्वारा हाल ही में ज़िले के नगरीय क्षेत्र में स्थित 25 खाद्य पदार्थ, मिठाई आदि दुकानों पर कार्रवाई की गयी। इनमें सरायपाली,बसना की 11 और पिथौरा की 5 इलाक़े की मिठाई आदि दुकानो का निरीक्षण कर 8000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी। वही बीते दिन बागबाहरा में भी 9 होटल,चाय नाश्ते की दुकानो का निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थ,मिठाई के नमूने लिए गए और 2800 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी । 

    इसी प्रकार बीते सप्ताह महासमुंद जिला मुख्यालय में एसडीएम भागवत प्रसाद जायसवाल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग, नगर पालिका तथा जिला खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावटी मिठाई की जांच में निकली खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और नगर पालिका टीम ने सफाई व्यवस्था की कमी पाये जाने पर 6 मिठाई दुकानों पर 9 हजार रुपये का चालान किया था, साथ ही दर्जनों दुकानों में रैंडम चैकिंग भी की गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *