मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 13 सितम्बर 2021

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ऑस्कर फर्नांडीस के निधन का दुखद समाचार मिला। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जाना देश की राजनैतिक क्षति है। ईश्वर उनके परिवार को संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *