नई दिल्ली। बीते साल कोरोना महामारी के चलते लागू किये गए लॉकडाउन के दौरान असहाय और मजबूर लोगों की मदद करने के चलते मीडिया की सुर्ख़ियों में आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आम लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे। जिनके घर पर आज आयकर विभाग का सर्वे हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। मुंबई में मौजूद सोनू सूद से जुड़ी कुल 6 जगहों पर इनकम टैक्स का सर्वे चल रहा है। गौरतलब है कि ये सर्वे दिल्ली सरकार द्वारा सोनू सूद को मेंटरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने के बाद शुरू हुआ है।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद कर चुके सोनू सूद रियल लाइफ मसीहा कहे जाने लगे हैं। पहले लॉकडाउन के बाद से लेकर अभी तक सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करते रहे हैं। एक्टर से सोशल मीडिया अकाउंट पर रह रोज बेहिसाब मैसेज आते हैं। जहां तक वर्क फ्रंट की बात है तो कोविड के बाद से सोनू की डिमांग और गुड विल कई गुना बेहतर हुई है।