राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश में भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके रजिन्दर पाल सिंह भाटिया ने आत्महत्या कर ली। उनकी घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर मिलते ही लोग जुटने लगे। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। राजनांदगांव के बड़े भाजपा नेता रजिन्दर पाल सिंह भाटिया क्षेत्र में लोकप्रिय और सक्रिय थे।
जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना हुआ था, कोरोना के बाद स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याएं हो रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।