रायपुर। राष्ट्रीय इंटक मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार रगड़े ने गरियाबंद जिले के गणपति कुमार को अमलीपदर ब्लॉक प्रमुख बनाया है। उक्ताशय की जानकारी उमेश रगड़े ने एक विज्ञप्ति में दी है।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा – उमेश रगड़े
राष्ट्रीय इंटक मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार रगड़े ने कहा गणपति कुमार की नियुक्ति से ब्लॉक में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेशभर में सशक्त व सक्रिय कार्यकारिणी गठित की जा रही है।