चार जवानों की मौत,घायल जवानों में दो एयरलिफ्ट, आईजी-कलेक्टर-एसपी जाएंगे मौके पर

सुकमा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। मुख्यमंत्री ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।मिली जानकारी अनुसार सीटी/जीडी एफ.नं. 1100110058 रितेश रंजन ने तड़के लगभग सवा तीन बजे पीएस मारईगुडा के तहत सी/50 लिंगलपल्ली में कंपनी कर्मियों पर गोलियां चलाई और इस घटना में 07 कर्मी घायल हो गए तथा उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत भद्राचलम क्षेत्र अस्पताल ले जाया गया है।

चिकित्सा अधिकारी की घोषणा के अनुसार एफ.नं. 110048785 सीटी/जीडी धनजी,एफ.नं. 105318732 सीटी/जीडी राजीव मंडल,एफ.नं. 110047315 सीटी/जीडी राजमणि कुमार यादव,एफ.नं. 110047494 सीटी/जीडी धर्मेंद्र के.आर. और बाकी 03 कर्मी जिनका इलाज चल रहा है, वे हैं एफ.नं. 045200602 डब्ल्यू/सी धनंजय केआर सिंह:,एफ.नं. 045206772 सीटी/जीडी धर्मात्मा कुमार,एफ.नं. 175040149 सीटी/बीयूजी मलय रंजन महाराणा।

मिली जानकारी अनुसार मृतक चार जवानों में से तीन बिहार और एक पश्चिम बंगाल से हैं।तीन घायलों में से दो को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है और एक का भद्राचलम में इलाज चल रहा है।आईजी सीआरपीएफ, एडिशनल एसपी कोंटा लिंगनपल्ली कैंप पहुंच चुके हैं।आईजी बस्तर, कलेक्टर सुकमा और एसपी सुकमा भी मौके पर जाएंगे।आरोपी जवान रितेश रंजन को सुबह 04:00 बजे से अपनी संतरी ड्यूटी करनी थी। ड्यूटी के लिए तैयार होने के बाद उसने बैरक में सो रहे अन्य जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *