डॉक्टर की लापरवाही से गई महिला समेत नवजात बच्चे की जान

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर स्थित नर्सिंग होम में चिकित्सक की बड़ी लापरवाही से एक महिला समेत उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने महिला को डिलवरी के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से महिला के साथ-साथ बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है, और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

बता दें डीडी नगर रहवासी शिवशंकर चौरसिया की पत्नी रागिनी गर्भवती थी उनकी डिलवरी न्यू राजेन्द्र नगर स्थित साई बाबा नर्सिंग होम में होने वाली थी। रागिनी पिछले कुछ समय से डॉ. सारिका साहू की निगरानी में थी। रविवार को डिलवरी से पहले डॉ. सारिका साहू ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद देखते ही देखते रागिनी का पूरा शरीर नीला पड़ गया, और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। रागिनी के गर्भस्थ शिशु की भी मृत्यु हो गई। रागिनी के पति शिवशंकर पॉवर कंपनी के लोड डिस्पैच सेंटर में काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *