रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (सामान्य) विभाग ने आदेश जारी किया है। “नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, रायपुर के उपयोगार्थ प्रस्तावित “मोनो” अनुमोदित किया गया है। इस संबंध में विधिवत समन्वय से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (सामान्य) विभाग के अवर सचिव डीपी कौशल ने जारी किया है। मोनों का श्लोगन प्रशिक्षण, अनुशासन और कर्त्वयनिष्ठा है।

जारी आदेश में छत्तीसगढ़ शासन के गृह (सामान्य) विभाग ने कहा गया है कि “नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर के लिए मोनो” का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। राज्य शासन एतद् द्वारा “नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, रायपुर के उपयोगार्थ प्रस्तावित “मोनो” अनुमोदित करता है। उपरोक्त के संबंध में विधिवत समन्वय से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।