जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाने बना कंबल बैंक, सामर्थवान व्यक्ति कंबल दान कर सकेंगे

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने गरीब और जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाने आज कंबल बैंक बनाया है । इस बैंक में सामर्थवान व्यक्ति कंबल दान कर सकेंगे। साथ ही प्राप्त कंबलों को जरूरतमंद लोगो को दिया जायेगा।

महापौर ढेबर ने कहा कि शहर में अभी बहुत ठंड पड़ रही है। यहां तक की पारा 8 से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। कई गरीब कंबल के अभाव में ठिठुरते भी देखे जा रहे है। अब उनके तक कंबल पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उन्होने कंबल बैंक बनाया है। आम लोगो से अपील करते हुए उन्होने कहा कि कोई जरूरतमंद व्यक्ति दिखे तो उनके बारे में निगम को सूचना दें। ताकि उन तक कंबल पहुंंचाया जा सके।

इन नंबरों पर कॉल कर दें सुचना
कंबल बैंक के 4 लोग सदस्य बनाये गये है। इसमें से लोकेश यादव मोबाईल नंबर 8871588897, मनीष तिवारी मोबाईल नंबर 9755885375, सिम्मु सोना मोबाईल नंबर 7694061297, तथा विष्णु नायक मोबाईल नंबर 8602591159 होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *