विदेश से आए दो यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, ओमीक्रॉन की पुष्टि नहीं


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ है। विदेश से आए दो और यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद अब दोनों मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग लिया गया है। जानकारी के अनुसार जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, दोनों मरीज अमेरिका और दुबई से यात्रा कर छत्तीसगढ़ लौटे हैं। बता दें कि प्रदेश में विदेशों से यात्रा कर लौटे 268 यात्रियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक जितने भी लोग विदेश से यात्रा कर लौटे हैं उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनमें नए वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में अब तक विदेश से यात्रा कर 2453 से अधिक यात्री लौटे हैं इनमें रायपुर के 159 समेत प्रदेश के 268 यात्रियों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल गुरुवार को दो यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेट किया गया है। आने वाले 7 दिनों तक विशेष निगरानी में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *