बचपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट, सिर में आई गंभीर चोट

डंका न्यूज डेस्क
‘बचपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

इधर सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जा रहा था।

सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया- सहदेव परिवार वालों के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव को काफी चोटें आई हैं। सुकमा में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर भी कर दिया गया है। जगदलपुर के कलेक्टर रजत बंसल और डॉक्टरों को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि जल्द ही इसे उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *