महाराष्ट्र पुलिस ने रायपुर केंद्रीय जेल प्रबंधन को सौंपा कालीचरण, महात्मा गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

डंका न्यूज डेस्क
रायपुर। धर्म संसद में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चर्चा में आए कालीचरण बाबा को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया गया था। अब कालीचरण बाबा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने कालीचरण को रायपुर केंद्रीय जेल प्रबंधन को सौंप दिया है।
बता दें कि कालीचरण को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया गया था। पुलिस द्वारा कालीचरण को पुणे कोर्ट में पेश किया गया था। अब कालीचरण आगामी 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद रहेगा। इसके पहले रायपुर जिला अदालत ने कल कालीचरण महाराज की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

महाराष्ट्र पुलिस को संत कालीचरण की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र पुलिस केंद्रीय जेल परिसर से उन्हें लेकर पुणे के लिए रवाना हो गई है। पुलिस द्वारा यहां 6 जनवरी को पुणे कोर्ट में कालीचरण महाराज को पेश किया जाएगा। फिर महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण बाबा को 13 जनवरी से पहले रायपुर कोर्ट में पेश करेगी।
महाराष्ट्र पुलिस को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड
बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण को लेकर रवाना हो गई है, महाराष्ट्र पुलिस के लगभग 24 पुलिसकर्मी कालीचरण को कड़ी सुरक्षा में लेकर गए हैं। वहीं, कालीचरण को रायपुर से पुणे ले जाने के बीच अलग-अलग जिलों की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड सौंपी गई है।

सेंट्रल जेल में बंद थे कालीचरण महाराज
जानकारी के लिए बता दें कि कालीचरण महाराज रायपुर की केंद्रीय जेल में बंद थे। जब उनको गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड लगाई थी। मुख्य न्यायाधीश भूपेंद्र कुमार वासनीकर ने इसे स्वीकार कर लिया।
उन्होंने ट्रांजिट रिमांड के आदेश जारी कर दिए। अब महाराष्ट्र पुलिस को 6 जनवरी को कालीचरण को पुणे कोर्ट मे पेश करना होगा। पेशी होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण महाराज को वापस रायपुर लाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *